लाइव न्यूज़ :

सस्ते होंगे ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर; सरकार ने व्यापार मार्जिन की सीमा लगायी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सरकार ने मंगलवार को ऑक्सीमीटर और डिजिटल थर्मामीटर समेत पांच महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों पर व्यापार मार्जिन 70 प्रतिशत तय किया। इससे कोविड-19 के उपचार और रोकथाम में उपयोग होने वाले इन उपकरणों की कीमतों में कमी आएगी।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण(एनपीपीए) ने पांच चिकित्सा उपकरणों - ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, बीपी जांच मशीन, नेबुलाइजर और डिजिटल थर्मामीटर के व्यापार मार्जिन पर सीमा लगाने के लिए डीपीसीओ (औषधि कीमत नियंत्रण आदेश) 2013 के पैरा 19 के तहत असाधारण शक्तियों का प्रयोग किया है।

प्राधिकरण ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘एनपीपीए ने ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, बीपी जांच मशीन, नेबुलाइजर और डिजिटल थर्मामीटर के मामले में व्यापार मार्जिन को युक्तिसंगत बनाने के लिये कदम उठाया है। वितरकों के स्तर पर मार्जिन 70 प्रतिशत नियत किया गया है।’’

एनपीपीए के अनुसार संशोधित कीमतें 20 जुलाई से प्रभावी होंगी।

इन उपकरणों पर फिलहाल 3 प्रतिशत से लेकर 709 प्रतिशत तक मार्जिन लगती है।

एनपीपीए ने अपने आदेश में कहा कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सा उपकरणों को सस्ता बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?