लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने 2021 के लिये भारत की वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 10.2 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: February 17, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी अनुमान जताने वाली वैश्विक कंपनी ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने बुधवार को 2021 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 10.2 प्रतिशत कर दिया है जबकि पूर्व में इसके 8.8 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी थी।

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कोविड-19 को लेकर जोखिम कम होने और मौद्रिक नीति परिदृश्य में बदलाव का हवाला देते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित किया है।

उसने कहा कि 2021-22 के बजट में किये गये उपायों का निजी क्षेत्र के लिये अनुकूल परिवेश सृजित होगा और अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय मजबूती की गति सरकार के अनुमान से कम रहेगी।

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ने कहा, ‘‘पहली तिमाही में सरकार के खर्च में वृद्धि की योजना तथा कोविड-19 को लेकर जोखिम कम होने एवं मौद्र्रिक नीति परिदृश्य में बदलाव को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 8.8 प्रतिशत से संशोधित कर 10.2 प्रतिशत कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई