लाइव न्यूज़ :

ओवीएल ने बांग्लादेश में अन्वेषण के लिए अपना उत्खनन अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की विदेश कारोबार इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने बांग्लादेश में एक अपतटीय ब्लॉक में पहले कुएं में उत्खनन कार्य किया है। इसके साथ ही बांग्लादेश में कंपनी के तेल और गैस खोज अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "बांग्लादेश में 29 सितंबर को महेशखली द्वीप पर ब्लॉक एसएस04 में कंचन-1 कुएं के लिये उत्खनन किया गया। इस खोजपूर्ण कुएं को 4,200 मीटर की गहराई तक ड्रिल करने की योजना है और दो संभावित संरचनाओं को लक्षित किया जाएगा।"

इसके बाद दो और जगहों पर खुदाई की जाएगी।

ओवीएल और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के गठजोड़ को 2012 में हुई नीलामी के दौर में बांग्लादेश में दो उथले अपतटीय ब्लॉक एसएस-04 और एसएस-09 सौंपे गए थे।

बांग्लादेश में फरवरी 2014 में ओवीएल, ओआईएल और बांग्लादेश पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (बापैक्स) के बीच उत्पादन भागीदारी अनुबंध (पीएससी) पर हस्ताक्षर किये गये थे।

45 प्रतिशत के भागीदारी हित (पीआई) के साथ ओवीएल परियोजना का संचालक है। ओआईएल के पास 45 प्रतिशत हित है, और बापेक्स की इसमें शेष 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?