दुबई व्यापार मेले में 50 से अधिक भारतीय आईटी कंपनियों ने उत्पादों, सेवाओं को प्रदर्शित किया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:05 IST2021-10-17T20:05:34+5:302021-10-17T20:05:34+5:30

Over 50 Indian IT companies showcase products, services at Dubai trade fair | दुबई व्यापार मेले में 50 से अधिक भारतीय आईटी कंपनियों ने उत्पादों, सेवाओं को प्रदर्शित किया

दुबई व्यापार मेले में 50 से अधिक भारतीय आईटी कंपनियों ने उत्पादों, सेवाओं को प्रदर्शित किया

दुबई, 17 अक्टूबर दुबई व्यापार मेले के तहत गिटेक्स ग्लोबल में 50 से अधिक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित कर रही हैं।

गिटेक्स वार्षिक व्यापार मेला, प्रदर्शनी और सम्मेलन है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी शो के रूप में जाना जाता है। इसका आयोजन 17 से 21 अक्टूबर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया जा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद (ईएससी) के मध्य पूर्व के क्षेत्रीय निदेशक कमल वाचानी ने कहा, ‘‘खाड़ी में तेजी से बढ़ते आईटी बाजार का लाभ उठाने के लिए ईएससी गिटेक्स में भारतीय भागीदारी को बढ़ावा दे रही है।’’

ईएससी के कार्यकारी निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन में भाग लेने वाली भारतीय आईसीटी कंपनियों को पश्चिम एशिया के बाजारों में पैठ बनाने का मौका मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 50 Indian IT companies showcase products, services at Dubai trade fair

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे