लाइव न्यूज़ :

भारत में दो करोड़ से अधिक दर्शकों ने अपने टीवी पर यूट्यूब देखा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी यूट्यूब ने कहा कि भारत में इस साल मई में दो करोड़ से अधिक लोगों ने अपने टीवी स्क्रीन पर यूट्यूब को देखा, जो पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।

गूगल के स्वामित्व वाले मंच ने यह भी बताया कि यूट्यूब के दर्शकों की बढ़ती संख्या हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं में कंटेंट देखना पसंद करती है।

गूगल इंडिया कंट्री मैनेजर और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘पहले ही दो करोड़ से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कनेक्टेड टीवी पर कंटेंट देख रहे हैं। इसलिए, कंटेंट की खपत, सामग्री की विविधता, सामग्री निर्मात ... की यह क्रांति केवल मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है। यह एक ऐसी परिघटना है, जो मोबाइल फोन और कनेक्टेड टीवी, दोनों पर घटित हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि गूगल भारत को एक अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यूट्यूब तथा डिजिटल वीडियो इस यात्रा को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यूट्यूब पार्टनरशिप के निदेशक सत्य राघवन ने कहा कि बड़ी संख्या में उपभोक्ता भरोसेमंद कंटेंट/ सूचना के स्रोतों के लिए और नए कौशल सीखने के लिए वीडियो का उपयोग करते हैं।

राघवन ने कहा कि भारत में 85 प्रतिशत वीडियो दर्शकों ने कहा कि कोविड-19 के बाद से उन्होंने पहले से कहीं अधिक यूट्यूब का उपयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?