पेटीएम पर ऑनलाइन लेन-देन के लिये 15 करोड़ से अधिक यूपीआई पते

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:35 IST2021-07-23T19:35:35+5:302021-07-23T19:35:35+5:30

Over 15 crore UPI addresses for online transactions on Paytm | पेटीएम पर ऑनलाइन लेन-देन के लिये 15 करोड़ से अधिक यूपीआई पते

पेटीएम पर ऑनलाइन लेन-देन के लिये 15 करोड़ से अधिक यूपीआई पते

नयी दिल्ली, 23 जुलाई देश की प्रमुख डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक के मंच पर 15.5 करोड़ यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) हैंडल्स यानी ‘ऑनलाइन’ लेन-देन के पते हैं। कंपनी के प्रथम सार्वजनिक निर्गम के सिलसिले में नियामक के पास जमा कराए गए विवरण के अुनसा पेटीएम यूपीआई हैंडल्स पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा बनाए गए हैं।

इसका उपयोग पैसा भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से प्रमाणित भुगतान सेवा और यूपीआर्इ लेनदेन के लिये जारीकर्ता बैंक है।

कंपनी ने हाल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिये बाजार नियामक सेबी के पास जमा विवरण पुस्तिका का हवाला देते हुए एक बयान में कहा, ‘‘पेटीएम पेमेंट बैंक के मंच पर 15.5 करोड़ यूपीआई हैंडल्स यानी ‘ऑनलाइन’ भुगतान के पते हैं। डिजिटल भुगतान में तेजी के साथ खुदरा एवं बड़े व्यापारियों की दुकानों पर यूपीआई के जरिये भुगतान में बढ़ोतरी हो रही है।

बयान में परामर्शदाता कंपनी रेड सीयर के हवाले से कहा गया है, ‘‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 17.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा यूपीआई लाभार्थी बैंक था।’’

बयान के अनुसार 31 मार्च, 2021 तक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास 52 अरब रूपये से अधिक जमा के साथ 6.4 करोड़ बचत खाते थे। इसमें भागीदार बैंकों में बचत खाते, चालू खातें, मियादी जमा और वॉलेट में उपलब्ध राशि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Over 15 crore UPI addresses for online transactions on Paytm

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे