लाइव न्यूज़ :

आठ प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों का उत्पादन नवंबर में 3.1 फीसदी बढ़ा

By भाषा | Updated: December 31, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर नवंबर में आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसमें 1.1 प्रतिशत गिरावट रही थी।

सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल एवं सीमेंट को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख क्षेत्रों ने नवंबर 2021 में सकारात्मक वृद्धि दर हासिल की। अक्टूबर में इन क्षेत्रों का प्रदर्शन 8.4 प्रतिशत सुधरा था।

कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली ढांचागत गतिविधियों के प्रमुख क्षेत्र माने जाते हैं। इन्हें अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र के तौर पर इंगित किया जाता है।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों यानी अप्रैल-नवंबर में इन प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि दर 13.7 फीसदी रही। वर्ष 2020 की समान अवधि में ये क्षेत्र 11.1 प्रतिशत की गिरावट पर रहे थे।

नवंबर 2021 में कोयला उत्पादन 8.2 प्रतिशत बढ़ा, प्राकृतिक गैस 23.7 फीसदी बढ़ा और रिफाइनरी उत्पाद 4.3 फीसदी बढ़े। उर्वरक क्षेत्र 2.5 फीसदी, स्टील क्षेत्र 0.8 फीसदी और बिजली क्षेत्र 1.5 फीसदी की बढ़त दर्ज करने में सफल रहे।

हालांकि प्रमुख क्षेत्रों में शुमार कच्चा तेल और सीमेंट क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर 2021 में सकारात्मक नहीं रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित