लाइव न्यूज़ :

अमीर हो रहे हैं मालामाल, टॉप 10 में से 7 कंपनियों का खजाना 53,800 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: July 22, 2018 12:30 IST

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,162.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,15,106.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 53,799.78 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान हुआ।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,162.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,15,106.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,010.50 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,899.21 करेाड़ रुपये, इंफोसिस का 8,572.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,496.80करोड़ रुपये, टीसीएस का 5,628 करोड़ रुपये बढ़कर 7,64,164.46 करोड़ रुपये, आईटीसी का 4,041 करोड़ रुपये बढ़कर 3,34,129.43 करोड़ रुपये, एसबीआई का 2,989.74 करोड़ रुपये बढ़कर 2,32,887.11 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 1,395.68 करोड़ रुपये बढ़कर 3,33,851.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सर्वाधिक 18,388.57 करोड़ रुपये गिरकर 3,58,506.65 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा कोटक महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण 13,609.78 करोड़ रुपये घटकर 2,54,173.16 करोड़ रुपये पर और मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 1,436.39 करोड़ रुपये कम होकर 2,83,555 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स 45.26 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 36,496.37 अंक पर आ गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित