लाइव न्यूज़ :

लार्सन एंड टुब्रो को कोमात्सू खनन उपकरण की 90 इकाइयों की आपूर्ति का आर्डर

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर प्रमुख आधारभूत ढांचा कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि उसे कोमात्सु खनन उपकरण की 90 इकाइयों की आपूर्ति के आर्डर मिले हैं।

एलएंडटी ने एक नियामकीय सूचना में बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया, "लार्सन एंड टूब्रो के निर्माण और खनन उपकरण व्यवसाय ... ने कोल इंडिया की सहायक कंपनियों, कोयला क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख आधारभूत ढांचा कंपनियों तथा सीमेंट एवं लौह अयस्क क्षेत्रों के ग्राहकों की ओर से कोमात्सु खनन उपकरण की 90 इकाइयों की आपूर्ति के लिए अनेक ऑर्डर प्राप्त किए हैं।

हालांकि, कंपनी ने प्राप्त आदेशों के मूल्य के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

एलएंडटी के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों से इन आदेशों की प्राप्ति, "भारत सरकार की प्रगतिशील और सहायक नीतियों द्वारा संचालित खनन उद्योग में पुनरुद्धार आने का एक मजबूत संकेत है।"

कंपनी ने हाल ही में टाटा स्टील से कोमात्सु खनन उपकरण की 46 इकाइयों की आपूर्ति करने का आर्डर प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?