लाइव न्यूज़ :

ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स दो साल में 2,000 लोगों को नौकरी देगी, विनिर्माण क्षमता बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स (ओईएल) अगले दो साल में 2,000 नियुक्तियां करेगी। इसके अलावा कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना भी बना रही है।

ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक ए गुरुराज ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता दो साल में पूरी हो जाएगी। ऐसे में हम नई विनिर्माण इकाई लगाने को जगह की तलाश कर रहे हैं।

गुरुराज ने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि ग्राहकों की मांग कितनी रहती है, लेकिन मेरा मानना है कि अगले एक से डेढ़ साल में हम शॉप फ्लोर पर दो हजार लोग जोड़ेंगे।’’

अभी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 300 है।

ओईएल उन इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनियों में है जो मोबाइल फोन, आईटी हार्डवेयर और दूरसंचार उत्पादों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के पात्र हैं। सरकार इस योजना के तहत कंपनियों द्वारा किए जाने वाले निवेश और साल-दर-साल आधार पर उनकी बढ़ी हुई बिक्री के लिए प्रोत्साहन देती है।

गुरुराज ने कहा, ‘‘आज से डेढ़ साल में मुझे भरोसा है कि हम अपने लक्ष्य पा लेंगे। ओईएल विस्ट्रॉन के साथ काम करने को लेकर ग्राहक काफी रुचि दिखा रहे हैं।’’

ओईएल ने अगस्त में कहा था कि वह मोबाइल फोन और दूरसंचार उपकरण विनिर्माण पर 1,350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे वह अगले तीन से पांच साल में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाओं से 38,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटा पाएगी और 11,000 रोजगार के अवसरों का सृजन कर पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम