लाइव न्यूज़ :

जीएमआर के हैदराबाद हवाईअड्डे पर यूडीएफ में भारी वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध

By भाषा | Updated: August 16, 2021 11:48 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 अगस्त फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने जीएमआर समूह द्वारा हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) के समक्ष यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर प्रयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) सहित वैमानिकी शुल्क में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध किया है।

एईआरए ने पिछले महीने जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (जीएचआईएएल) के तीसरी नियंत्रण अवधि (अप्रैल, 2021 से मार्च, 2026) के दौरान शुल्कों में संशोधन के प्रस्ताव पर परिचर्चा पत्र जारी किया था। इस पर अंशधारकों से टिप्पणियां मांगी गई थीं। जीएचआईएएल इस हवाईअड्डे का प्रबंधन करती है।

जीएमआर ने एक अक्टूबर से यूडीएफ को 281 रुपये से बढ़ाकर 608 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इससे हवाईअड्डे से जाने वाले घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए यूडीएफ में 116 प्रतिशत की भारी वृद्धि होगी। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए यूडीएफ को मौजूदा के 393 रुपये से 231 प्रतिशत बढ़ाकर 1,300 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।

जीएचआईएएल ने तीसरी नियंत्रण की अवधि के दौरान 2025-26 तक धीरे-धीरे कर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यूडीएफ को बढ़ाकर क्रमश: 728 रुपये और 2,200 रुपये करने का प्रस्ताव किया है।

इस बारे में एफआईए ने एईआरए से आग्रह किया है कि वह तीसरी नियंत्रण की अवधि के दौरान शुल्क में किसी तरह की वृद्धि को लागू नहीं करे। एफआईए ने कहा है कि एयरलाइंस पर कोविड-19 के प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव की वजह से फिलहाल इस वृद्धि को टाला जाए।

एफआईए के सदस्यों में इंडिगो, स्पाइसजेट ओर गोएयर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?