लाइव न्यूज़ :

ओप्पो पूर्वोत्तर में अस्पतालों को रेड क्रास के जरिए देगी 300 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न अस्पतालों में वितरण के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को 300 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिये हैं।

हाल ही में, ओप्पो ने लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, शामली और आगरा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में 1,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर वितरित किये थे।

ओप्पो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी दमयंत खनोरिया ने कहा, ‘‘ओप्पो एक साथ मिलकर महामारी से लड़ाई में देश का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह हमारे समुदाय की मदद करने के लिए ओप्पो इंडिया का एक और छोटा प्रयास है। हम इस प्रतिकूल स्थिति पर काबू पाने में अपने देश की सहायता और समर्थन करना जारी रखेंगे।’’

कंपनी ने दिल्ली पुलिस, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और साइबराबाद पुलिस के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को 5,300 ओप्पो बैंड स्टाइल का भी बांटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार