लाइव न्यूज़ :

व्यक्तिगत शेयरधारकों की राय, ‘स्वतंत्र’ नहीं होते स्वतंत्र निदेशक : सर्वे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सामान्य शेयरधारकों का एक बड़ा हिस्सा मानना है कि भारत में ज्यादातर कंपनियों के निदेशक मंडल का गठन प्रवर्तकों के पक्ष में झुका होता है और बड़ी संख्या में स्वतंत्र निदेशक वास्तव में ‘स्वतंत्र’ नहीं होते। एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल्स के कॉरपोरेट गवर्नेंस सर्वे-2020 के अनुसार 79 प्रतिशत व्यक्तिगत शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशकों की स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई है।

लोकलसर्किल्स ने 12 माह के दौरान कामकाज के संचालन को लेकर नागरिकों के पोस्ट के विश्लेषण के बाद यह सर्वे किया है। सर्वे के लिए देश के 272 जिलों के 21,000 विशिष्ट शेयरधारकों से 48,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं।

सर्वे के अनुसार 65 प्रतिशत व्यक्तिगत शेयरधारकों का मानना है कि पब्लिक कंपनियों में स्वतंत्र निदेशक अल्पांश शेयरधारकों के हितों के संरक्षण के लिए काम नहीं करते।

इसके अलावा शेयरधारकों ने कंपनियों में लेखा धोखाधड़ी, शेयरधारकों की जानकारी के बिना कंपनी की संपत्तियों की बिक्री और भेदिया कारोबार को अपनी तीन प्रमुख चिंताएं बताया।

लोकलसर्किल्स ने कहा, ‘‘यदि इन मुद्दों को हल कर लिया जाता है, तो न केवल भारतीय बाजार बल्कि कंपनियां भी जनता का भरोसा जीत पाएंगी और अधिक संख्या में आम नागरिक अपनी बचत का निवेश उनके शेयरों में करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित