लाइव न्यूज़ :

स्कूल, कॉलेज खुलने से तेजी से बढ़ रहे शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्थिरता आएगी : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई छह नवंबर शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र को कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों से बढ़ावा मिला है। इससे क्षेत्र में बड़ी संख्या में नियुक्तियां भी हुई है। विशेषज्ञों का हालांकि मानना है कि स्कूल-कॉलेजों के खुलने से तेजी से बढ़ रहे क्षेत्र में स्थिरता आएगी।

सेंटर फॉर इन्वेस्टमेंट एजुकेशन एंड लर्निंग (सीआईईएल) के एचआर सर्विसेज के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महामारी ने पढाई-लिखाई के तरीके को काफी बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश में तेजी बनी हुई है। इस क्षेत्र में उन्नत तकनीक को अपनाया जा रहा है। आय बढ़ने के साथ ही नियुक्तियों में भी वृद्धि हुई है।

मिश्रा ने कहा, "हमारा अनुमान है कि क्षेत्र में सभी स्तरों पर फिलहाल 10,000 से अधिक स्थायी नौकरियां तैयार हैं। इनके अलावा शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कम से कम 50,000 अस्थायी नौकरियों की भी रिक्तियां हैं।"

इसके अलावा टीमलीज एडटेक के सीईओ एवं संस्थापक शांतनु रूजी ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी शिक्षा ने भारी पूंजी निवेश आकर्षित किया है और यह अगले कुछ वर्षों तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रौद्योगिकी ने न केवल संस्थानों के लिए निरंतरता बनाए रखने में मदद की है बल्कि उन्हें अधिक कुशल और बेहतर बनने में भी मदद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम