लाइव न्यूज़ :

ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन वर्तमान स्तर पर ही रखेंगे, कीमतों में उछाल

By भाषा | Updated: March 4, 2021 23:57 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) चार मार्च खनिज तेल का उत्पादन एवं निर्यात करने वाले देशों के गुट ओपेक और उसके सहयोगी देशों ने तेल उत्पादन में कटौतियों के अपने-अपने वर्तमान स्तर को करीब करीब बनाए रखने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। इस निर्णय से वायदा बाजार में कच्चे तेल में उछाल दिखा।

उनका यह निर्णय ऐसे समय आया है जबकि कोरोना वायरस के नये स्वरूपों के संक्रमण के चलते आर्थिक गतिविधियां कमजोर बने रहने की चिंता बरकार है।

सऊदी अरब की अगुवाई में ओपेक देशों और रुस के नेतृत्व में ओपेक के सहयोगी तेल उत्पादक देशों की आन लाइन बैठक में तेल उत्पादनक में कटौती की वर्तमान सहमति को बनाए रखा गया।

इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक सऊदी अरब रोजाना दस लाख बैरल की कटौती कम से कम अप्रैल तक जारी रखेगा।

ताजा करार के तहत रुस और कजाकिस्तान तेल का उत्पादन थोड़ा बढ़ा सकते हैं।

बहुत से विश्लेषकों का मानना था कि ओपक और उसके सहयोगियों द्वारा उत्पादन में थोड़ा बहुत बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है। उनका मानना था कि शीघ्रता से उत्पादन नहीं बढाया गया तो तेल के दाम बढ सकते है।

अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का वायदा भाव बृहस्पतिवार को 5.6 प्रतिशत उछल कर 64.70 डालर प्रति बैरल पर चला गया था।

सऊदी अरब के तेल मंत्री अब्दुल अजीज बिन सलमान ने कहा कि ‘ मुझे उन लोगों को निराश करने से नफरत हो रही है जो यह भविष्यवाणी कर रहे थे कि हम (उत्पादन बढ़ाने का निर्णय) करेंगे ।

रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जंडर नोवाक ने ‘सतर्कता के साथ उम्मीद जतायी’ के कच्चे तेल के बाजार में स्थिरता आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें