लाइव न्यूज़ :

कच्चा तेल के दैनिक उत्पादन में पांच लाख बैरल की अतिरिक्त कटौती पर सहमत हुआ ओपेक

By भाषा | Updated: December 7, 2019 05:41 IST

कच्चे तेल के दैनिक उत्पादन में पांच लाख बैरल की अतिरिक्त कमी किए जाने की शुक्रवार को सहमति बनी। यह समझौता पहली जनवरी से लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकटौती उत्पादन का स्तर कम रखने के लिए उनके बीच इस समय चल रही सहमति के अतिरिक्त है। उत्पादक देशों का मानना है कि इस समय वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति जरूरत से अधिक है

 तेल उत्पादको के मंच ओपेक के सदस्य देशों तथा रूस जैसे उनके अन्य मित्र उत्पादक देशों के बीच कच्चे तेल के दैनिक उत्पादन में पांच लाख बैरल की अतिरिक्त कमी किए जाने की शुक्रवार को सहमति बनी। यह समझौता पहली जनवरी से लागू होगा। यह कटौती उत्पादन का स्तर कम रखने के लिए उनके बीच इस समय चल रही सहमति के अतिरिक्त है। वियना में ओपेक के मुख्यालय पर इन देशों के मंत्री लंबी माथापच्ची के बाद नए करार पर पहुंचे।

उत्पादक देशों का मानना है कि इस समय वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति जरूरत से अधिक है, इससे कीमतें नीचे आने का जोखिम है। बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि मंत्रियों ने ‘‘ दैनिक उत्पादन में पांच लाख बैरल की और कमी करने का फैसला किया है।’’

यह निर्णय एक जनवरी 2020 से लागू होगा। इससे पहले इन देशों में गत दिसंबर में उत्पादन को अक्टूबर 2018 के स्तर से 12 लाख बैरल कम करने का समझौता हुआ था। जुलाई में इस समझौते को और आगे के लिए प्रभावी कर दिया गया। कटौती मार्च 2020 तक बनाए रखने का निर्णय हुआ था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित