लाइव न्यूज़ :

21 तेल, गैस ब्लॉकों के लिए केवल तीन ने लगाई बोलियां;वेदांता, रिलायंस नहीं हुई शामिल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारत के 21 तेल और गैस ब्लॉक के लिये बोली के ताजा दौर में केवल तीन बोलीदाता सामने आये हैं। इनमें से दो सावजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) हैं।

मुक्त क्षेत्र लाइसेंस नीति (ओएएलपी) बोली दौर-6 के तहत खोज एवं उत्पादन के लिये कुल 21 ब्लॉक या क्षेत्र की पेशकश की गयी थी। इसके लिये बोली जमा करने का समय छह अक्टूबर को समाप्त हो गया।

पेश किये गये ब्लॉक के लिये प्राप्त बोली के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार ओएनजीसी और ओआईएल के अलावा एकमात्र सन पेट्रोकेमिकल्स ने बोली लगायी है। प्राप्त बोली के बारे में सूचना हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने दी है।

कुल 21 ब्लॉक में से 18 के लिये एक बोली और शेष तीन के लिये दो बोलीदाताओं ने बोलियां लगायी हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने 21 में से 19 के लिये बोली लगायी जबकि ओआईएल ने दो ब्लॉक के लिये बोली लगायी है। ओएनजीसी 16 ब्लॉक के लिये एकमात्र बोलीदाता है जबकि ओआईएल दो क्षेत्रों के लिये एकमात्रा बोलीदाता है।

सन पेट्रोकेमिकल्स ने तीन ब्लॉक के लिये बोली लगायी है। उन क्षेत्रों के लिये उसकी प्रतिस्पर्धा ओएनजीसी के साथ है।

ओएएलपी के पिछले दौर में वेदांता लि. और रिलायंस-बीपी ने संयुक्त रूप से बोली लगायी थी लेकिन इस बार इन कंपनियों ने कोई बोली नहीं लगायी।

सरकार को उम्मीद है कि खोज एवं उत्पादन के लिये और क्षेत्रों को खोले जाने से देश में तेल एवं गैस उत्पादन को बढ़ाने तथा 90 अरब डॉलर के आयात बिल में कमी लाने में मदद मिलेगी।

भारत अपनी तेल जरूरतों के लिये 85 प्रतिशत आयात पर निर्भर है। ऐसे में नये क्षेत्रों में भंडार मिलने से आयात पर निर्भरता में कमी आएगी।

पिछले पांच दौर की ओएएलपी बोलियों में 105 ब्लॉक के लिये बोलियां लगायी गयी थी। इसमें से वेदांता लि. 51 क्षेत्रों के लिये बोली लगायी। ओआईएल ने 25 और ओएनजीसी ने 24 ब्लॉक हासिल किये।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के संयुक्त उद्यम को एक ब्लॉक मिला था। इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन, गेल, बीआरपीएल और एचओईसी भी एक-एक ब्लॉक हासिल करने में सफल रहीं।

ओएएलपी-6 के तहत पेश 21 ब्लॉक 11 अवसादी बेसिन में फैले हैं। ये नौ राज्यों में 35,346 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हैं। इनमें से 15 ब्लॉक जमीन पर, चार छिछले जल-क्षेत्र और दो गहरे जल क्षेत्र में स्थित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?