लाइव न्यूज़ :

‘टर्म लाइफ’ बीमा उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री गति पकड़ रही है : मैक्स लाइफ

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर देश में ‘टर्म लाइफ’ बीमा क्षेत्र में ऑनलाइन बिक्री गति पकड़ रही है। लोग एजेंट और सलाहकारों के बजाए अब खुद से ‘टर्म लाइफ’ बीमा उत्पाद ‘ऑनलाइन’ खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के उप प्रबंध निदेशक वी विश्वानंद ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछले वित्त वर्ष में समग्र ‘टर्म लाइफ’ बीमा का 12.5 प्रतिशत भारतीय ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन खरीदा गया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "ऑनलाइन विकल्प हमारी जैसे कुछ कंपनियों के लिए उत्पादों की बिक्री का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में मैक्स लाइफ की बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत के करीब थी। वर्तमान में यह हिस्सेदारी भी इतनी ही है, जिसका अर्थ है कि भारत में तीन ऑनलाइन टर्म लाइफ बीमा खरीदारी में से एक मैक्स लाइफ से है।"

विश्वानंद ने कहा कि ऑनलाइन बीमा खरीदने वाले बीमाधारकों की औसत आयु 36 वर्ष है और कंपनी ने ऑनलाइन ग्राहकों के लिए उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर कुछ नयी योजनाएं पेश की हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने क्रेडिट ब्यूरो कम्पन्यियों के साथ भी समझौता किया है, जिससे हम हम अपने 60 प्रतिशत ई-कॉमर्स ग्राहकों से कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगते हैं। इससे ग्राहकों के लिए ‘ऑनलाइन’ बीमा उत्पाद खरीदना आसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?