लाइव न्यूज़ :

सरसों व चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 मार्च से

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:08 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च राजस्थान में सरसों व चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 मार्च से शुरू होगा जबकि खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी।

सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से सरसों की खरीद 651 तथा चने की 651 केन्द्रों पर शुरू की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर चना की 6 लाख 14900 टन तथा सरसों की 12 लाख 22775 टन की खरीद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसान ई-मित्र केन्द्र या संबंधित खरीद केन्द्र पर पंजीकरण करवा सकता है।पंजीयन के लिए जनआधार कार्ड, बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज है, जिन केन्द्रों पर ऑनलाइन गिरदावरी की सुविधा उपलब्ध है वहां किसान ऑनलाइन गिरदावरी प्राप्त कर सकते है। पटवारियों की हड़ताल के चलते किसानों को गिरदावरी प्राप्त करने में असुविधा न हो इस उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद/पंजीयन के लिए कृषि पर्यवेक्षकों को गत वर्ष की जारी गिरदावरी रिपोर्ट को इस वर्ष के लिएप्रमाणितकरने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि एक मोबाइल नम्बर पर एक ही किसान का पंजीयन किया जायेगा तथा पंजीयन का कार्य प्रातः 9 बजे से शाम सात बजे तक होगा। निर्धारित केन्द्रों पर सरसों 4650 रुपये तथा चना 5100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?