लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड पर लेनदेन में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ऑनलाइन भुगतान का : सीईओ

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) के जरिये होने वाले लेनदेन में ऑनलाइन भुगतान का हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक है। इनमें किराना सामान, बिजली आदि के बिलों का भुगतान, बीमा प्रीमियम आदि का भुगतान शामिल हैं। कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान का यह रुख और बढ़ने की उम्मीद है।

एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामा मोहन राव अमारा ने देश में हाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर कहा कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि इसका असर लोगों के खरीद व्यवहार पर पड़ेगा या नहीं।

अमारा ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान ऐसा माध्यम है जो अभी और ऊपर की ओर जाएगा।

अमारा ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘एसबीआई कार्ड में अब 53 प्रतिशत से अधिक खर्च ऑनलाइन भुगतान के जरिये होता है। पहले यह 44 प्रतिशत था। मुख्य रूप से किराना सामान, परिधान, यूटिलिटी बिलों का भुगतान, बीमा प्रीमियम और ऑनलाइन शिक्षा जैसी श्रेणियों की वजह से ऑनलाइन भुगतान में करीब नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन श्रेणियों में कंपनी ने ऑनलाइन खर्च में अचानक बढ़ोतरी देखी है। हमारा मानना है कि यह ऑनलाइन बना रहेगा। लोग अब इस आरामदायक स्थिति को पसंद कर रहे है। कोविड हो या नहीं हो, इससे अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख