लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी की अनुषंगी इकाइयों का कायाकल्प, ओपीएएल पहली बार मुनाफे में आई

By भाषा | Updated: December 19, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत के शीर्ष तेल एवं गैस उत्पादक ओएनजीसी ने अपनी सहायक कंपनियों का तेजी से कायाकल्प किया है और इसकी पेट्रोकेमिकल इकाई भी पहली बार मुनाफा दर्ज करने में सफल रही है।

कंपनी के संयुक्त उद्यम ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (ओपीएएल) के परिचालन लाभ या एबिटडा में 2016-17 से लगातार सुधार देखने को मिल रहा था, लेकिन पूंजीकरण की प्रारंभिक अवधि के दौरान अधिक ऋण लागत और उच्च मूल्यह्रास के कारण उसे शुद्ध घाटा हो रहा था।

ओएनजीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान ओपीएएल ने 18 करोड़ रुपये का कर-पश्चात लाभ कमाया।’’

कुमार ने कहा कि ओपीएएल एसईजेड से बाहर निकलने की प्रक्रिया में है, जिससे उसकी लाभप्रदता में प्रति वर्ष 800 करोड़ रुपये का सुधार होगा और यदि सरकार कंपनी को ओएनजीसी की इकाई बनाने या उसके साथ विलय के प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो लगभग 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 2002 से 2006 के दौरान मूल्यवर्धन, डाउनस्ट्रीम एकीकरण और अपनी फंसी हुई गैस परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के लिए कई संयुक्त उद्यमों की स्थापना की थी, जिसमें ओपीएएल, ओएनजीसी मैंगलोर पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (ओएमपीएल) और ओएनजीसी त्रिपुरा पावर कंपनी (ओटीपीसी) शामिल हैं।

कुमार ने कहा कि ओएनजीसी 2040 रणनीति के अनुसार, आगे चलकर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार से 70 प्रतिशत आय की उम्मीद है और गैर-तेल एवं गैस क्षेत्र का 10 प्रतिशत योगदान हो सकता है। ऐसे में इन संयुक्त उद्यमों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?