लाइव न्यूज़ :

देश के तेल एवं गैस उत्पादन में ओएनजीसी की हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: March 14, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की देश के तेल एवं गैस उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़कर 70 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक दशक पहले यह हिस्सेदारी 53 प्रतिशत थी।

पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एक तरफ जहां ओएनजीसी का उत्पादन का स्तर कायम रहा है, वहीं अन्य परिचालकों के उत्पादन में गिरावट आई है। इससे देश के तेल एवं गैस उत्पादन में कुल मिलाकर कमी आई है, जिससे आयात पर निर्भरता बढ़ी है।

वित्त वर्ष 2010-11 में ओएनजीसी का तेल और तेल समतुल्य गैस का उत्पादन 4.75 करोड़ टन रहा था, जो देश के कुल 8.99 करोड़ टन उत्पादन का 52.8 प्रतिशत है।

हालांकि, इस दौरान ओएनजीसी के ज्यादातर क्षेत्रों का उत्पादन चार दशक से अधिक के परिचालन के बाद प्राकृतिक रूप से घटा है, लेकिन पिछले दशक के दौरान कंपनी ने अपने उत्पादन के स्तर को कायम रखा है। 2019-20 में ओएनजीसी का उत्पादन 4.45 करोड़ टन रहा था, जो देश के कुल 6.33 करोड़ टन के उत्पादन का 70.3 प्रतिशत बैठता है।

ओएनजीसी का तेल एवं तेल समतुल्य गैस का उत्पादन 2015-16 में घटकर 4.35 करोड़ टन रहा, जो देश के कुल उत्पादन का 62.9 प्रतिशत था। लेकिन उसके बाद नई खोजों तथा भारी निवेश की वजह से कंपनी अपने उत्पादन के स्तर को कायम रख पाई है। इससे उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?