लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी विदेश लि. ने दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के तेल ब्लॉक में खोज कार्य को और समय मांगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश लि. ने विवादित दक्षिण चीन सागर में वियतनाम से मिले तेल ब्लॉक में खोज कार्य को लेकर सातवीं बार लाइसेंस अवधि दो साल बढ़ाने की मांग की है।

अधिकारियों ने कहा कि ओएनजीसी विदेश लि. (ओवीएल) ने ब्लॉक-128 में तेल और गैस का पता लगाने के लिये दो साल की अवधि और बढ़ाये जाने की मांग की है। इस ब्लॉक के लिये लाइसेंस अवधि 15 जून, 2021 तक वैध थी।

भारत दक्षिण चीन सागर में रणनीति हित बनाये रखना चाहता है। वहीं वियतनाम चाहता है कि भारतीय कंपनी विवादित जल क्षेत्र में चीनी हस्तक्षेप का मुकाबला करे।

ओवीएल ने मई 2006 में पेट्रो वियतनाम के साथ उत्पादन साझेदारी समझौता (पीएससी) किया था। यह समझौता गहरे जल क्षेत्र में स्थित ब्लॉक-128 में तेल की स्थिति का पता लगाने के लिये था। यह क्षेत्र वियतनाम में फुकान बेसिन में 7,058 वर्ग किलोमीटर में फैला है। निवेश लाइसेंस 16 जून 2006, को जारी होने के साथ पीएससी अमल में आया।

अधिकारियों ने कहा कि कंपनी ब्लॉक में तेल एवं गैस की खोज जारी रखेगी, जो पानी के भीतर 200 से 2,000 मीटर की गहराई में है।

अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक में अब तक कोई खोज नहीं हो पायी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वे पीएससी 15 जून, 2023 तक बढ़ाने को सहमत होंगे।’’

उसने कहा कि वियतनाम की राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रो वियतनाम बेहतर भूगर्भीय समझ के लिये ‘पेट्रोलियम सिस्टम मॉडलिंग’ और अन्य संबंधित अध्ययन को लेकर ब्लॉक 128 के समीप के क्षेत्र से संबंधित तकनीकी आंकड़े साझा करने को सहमत है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दो साल पहले हमने ब्लॉक में एक कुएं की खुदाई की थी लेकिन वह लक्षित गहराई तक नहीं पहुंच सका। इसे कुएं को फिर से खोदा जाना है।

उसने कहा, ‘‘अगर हम कुंए की खुदाई नहीं करते हैं, हमें जुर्माना देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम