लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी इस साल केजी बेसिन से उत्पादन बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने सोमवार को कहा कि वह केजी बेसिन ब्लॉक से इस साल मई तक प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाकर 25 से 30 लाख घन मीटर प्रतिदिन करेगी। इस क्षेत्र से कंपनी का उत्पादन 2023-24 में अधिकतम स्तर पर पहुंचने का अनुमान है।

ऑयल एड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने देश के पूर्वी तट पर स्थित कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन में पिछले साल 5.07 अरब डॉलर की केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 परियोजना से गैस उत्पादन शुरू किया था।

ओएनजीसी के निदेशक (वित्त) सुभाष कुमार ने निवेशकों से कांफ्रेन्स कॉल में कहा, ‘‘संकुल-दो से गैस उत्पादन शुरू हो गया है। फिलहाल यहां से प्रतिदिन 3,20,000 घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन हो रहा है। मई के बाद से इसे बढ़ाकर 25 से 30 लाख टन घन मीटर प्रतिदिन किया जाएगा।

वित्त वर्ष 2021-22 में उत्पादन औसतन 34 लाख घन मीटर प्रतिदिन और अगले साल 85 लाख घन मीटर प्रतिदिन होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि 2023 या 2024 तक उत्पादन अधिकतम स्तर पर पर पहुंच जाएगा। ओएनजीसी केजी-डी6 में खोजे गये क्षेत्रों से उत्पादन शुरू करने के लिये 5.07 अरब डॉलर निवेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?