लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी निजी भागीदारी की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान करे: पेट्रोलियम सचिव

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी को हरसंभव जगह पर तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों और सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी के लिए प्रेरित कर रही है।

कपूर की यह टिप्पणी मंत्रालय द्वारा तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को भारत के प्रमुख तेल एवं गैस उत्पादन क्षेत्र- मुंबई हाई एवं बेसिन में विदेशी कंपनियों को 60 प्रतिशत हिस्सेदारी और परिचालन नियंत्रण देने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद आई है।

कपूर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओएनजीसी को और अधिक तलाश करनी होगी, ताकि वह अधिक तेल-गैस भंडार खोज सके और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए उसे उत्पादन में तेजी लानी होगी। सरकार का साफ मानना है कि ओएनजीसी को और अधिक काम करना है।’’

भारत अपनी तेल की 85 प्रतिशत जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है, और उच्च आयात बिल में कटौती के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाना जरूरी है।

कपूर ने कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, जब वे अधिक काम करेंगे, तो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां उन्हें उन क्षेत्रों के विशेषज्ञ मिल सकते हैं... जैसे गहरे समुद्र में।’’

उन्होंने कहा कि जिन खोजों का कंपनी विकास नहीं कर पाई है या जिन क्षेत्रों का पता लगाने में वह सक्षम नहीं हैं, उनमें से कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जहां ओएनजीसी निजी क्षेत्र और विदेशी कंपनियों को शामिल कर सकती है।

उन्होंने कहा कि ओएनजीसी को उन क्षेत्रों की पहचान करनी चाहिए, जहां उसे निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता मिल सकती है।

कपूर ने कहा, ‘‘हमने ओएनजीसी को सिर्फ सुझाव दिए हैं... सरकार किसी महारत्न कंपनी को निर्देश नहीं दे सकती। अंतिम फैसला कंपनी के बोर्ड को ही लेना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?