लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी ने शिवसागर में आवासीय परिसर खोला

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी आयल एवं नेचुरल गैस कार्पोरेशन (ओएनजीसी) ने असम के शिवसागर जिले में अपने कंपनी के पैसे से स्थापित मल्टी स्पेशियल्टी अस्पताल में एक आवासीय परिसर का निर्माण किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर ने राजाबाड़ी में सिउ-का-फा अस्पताल के आवासीय भवन का उद्घाटन किया।

लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बना आवासीय ब्लॉक, 300-बेड की मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल परियोजना का हिस्सा है जिसे ओएनजीसी ने अपनी सामानजिक दायित्व योजना (सीएसआर) के तहत स्थापित किया। कंपनी ने इसके लिए कुल 313 करोड़ रुपये की वित्त सहायता दी है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भूतल के अलावा छह-मंजिला आवासीय परिसर में चिकित्सकों के लिए 24 पूरी तरह से सुसज्जित क्वार्टर हैं।’’ ओएनजीसी बोर्ड ने ओएनजीसी फाउंडेशन के माध्यम से तीन चरणों में 300 बिस्तरों वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की।

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर वैद्यक प्रतिष्ठान को एक निर्माण प्रबंधन और संचालन भागीदार के रूप में संलग्नित किया गया है। पहले चरण के 67 बेड वाले अस्पात का उद्घाटन एक मार्च, 2019 को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया था।

एक वर्ष में, 33,000 से अधिक लोग पहले ही स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें से 6800 डायलिसिस की की जरूरत वाले रोगी थे। परियोजना का दूसरा चरण पूरा होने के नजदीक है और सितंबर 2021 तक चालू होने वाला है।

बयान में कहा गया है कि ओएनजीसी की यह सीएसआर परियोजना ऐसे जरूरतमंद स्थानीय लोगों के लिए एक संजीवनी केन्द्र बन गई है, जिन्हें पहले बुनियादी चिकित्सा के लिए भी 90 किलोमीटर दूर डिब्रूगढ़ जाना पड़ता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख