लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी की गैस का दाम मामूली बढने, रिलायंस- बीपी का कम होने के आसार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी जैसी कंपनियों के लिये सरकार नियंत्रित प्राकृतिक गैस के दाम अगले सप्ताह होने वाली समीक्षा में मामूली बढ़कर 1.82 डालर तक होने की संभावना है। वहीं गहरे समुद्री क्षेत्र जैसे मुश्किल इलाकों से निकलने वाली गैस का दाम चार डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट से कुछ नीचे आ सकता है।

सरकार हर छह माह में एक बार, पहली अप्रैल और पहली अक्टूबर को प्राकृतिक गैस के थोक भाव की समीक्षा करती है।

बिजली, उर्वरक और सीएनजी/पीएनजी कंपनियां गैस की मुख्य ग्राहक हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस कंपनी (ओएनजीसी) और आयल इंडिया लिमिटेड (आयल) जैसी कंपनी को आवंटित गैस क्षेत्रों से निकलने वाली गैस का दाम एक अप्रैल से 1.82 डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) हो जायेगा। वर्तमान में यह दाम 1.79 डालर प्रति एमएमबीटीयू पर है। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने यह जानकारी दी है।

वहीं गहरे समुद्री क्षेत्र जैसे मुश्किल इलाकों से निकलने वाली गैस का दाम मौजूदा 4.06 डालर से घटकर 4 डालर प्रति एमएमबीटीयू से नीचे जा सकते हैं।

ओएनजीसी को क्षेत्र नामांकन आधार पर आवंटित किये गये जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को ये क्षेत्र नई तेल खोज लाइसेंसिंग नीति (नेल्प) के तहत मिला था।

तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने घरेलू परियोजनाओं की गैस का भाव तय करने का जो फार्मूला अपनाया था उसके तहत गैस के दाम ऊंचे जा हो सकते थे। वह फार्मूला वर्ष 2014 मेंलागू किया जाना था । उस साल चुनाव के बाद बनी भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने उस फार्मूले को अमान्य कर नया फार्मूला तय किया।

इस फार्मूले के तहत अमेरिका (हेनरी हब), ब्रिटेन (नेशनल बैलेंसिंग प्वाइंट) , अलबर्टा (कनाडा) और रूस के बाजार की मात्रा के हिसाब से भारांकित वार्षिक कीमतों औसत के आधार पर एक तिमाही के अंतराल के साथ गैस मूल्य की समीक्षा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस