लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी ने परियोजनाओं के लिए30,000 करोड़ रुपए की खरीद करने की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई सरकारी कंपनी ओएनजीसी ने रविवार को कहा कि वह अपने तेल एवं गैस उत्खनन और उत्पादन परिचालन के काम के लिए 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के उपकरण और सेवाओं की खरीद करेगी।उसका कहना है कि इससे स्थानीय इकाइयों के कारोबार एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान में मदद मिलेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। ये मुख्य रूप से पारदर्शिता बढ़ाने और अनुबंध कार्यों को सुव्यवस्थित करने पर केंद्रित हैं। इनसे ओएनजीसी के व्यापारिक भागीदारों के लिए एक व्यापार अनुकूल वातावण सुधरेगा।"

ओएनजीसी ने अपने यहां अनुबंध पर कारोबार करने वाली इकायों की सुगमता बढ़ाने उद्देश्य से एक विशेष ऑनलाइन व्यापार भागीदार सम्मेलन 'बिल्डिंग ब्रिजेज इन ओएनजीसीज सप्लाई चेन: आत्मनिर्भर भारत: प्रॉस्पेरस इंडिया 'का आयोजन किया।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार ने कंपनी के निदेशकों के साथ मिलकर उपकरण एवं सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की तथा प्रक्रियाओं को और बेहतर करने एवं आसान बनाने के लिए उनसे सुझाव लिए।

बयान के अनुसार, "ओएनजीसी को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपने यहां बड़ी एलएसटीके (कुल मिला कर पूरी तहर बाहरी कंपनी से पूर्ण करायी जाने वाली परियोजनाओं पर 15,500 करोड़ रुपए, प्रमुख सेवाओं पर 13,600 करोड़ रुपए और प्रमुख सामग्री की खरीद पर 2,250 करोड़ रुपए का खर्च करने का अनुमान है।"

उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए प्रौद्योगिकी आधारित प्रकिया अपनायी जा रही है ताकि इसमें परदर्शिता बढ़े।

कंपनी के निदेशक (प्रौद्योगिकी एवं परियोजना-स्थल सेवाएं) ओपी सिंह ने कहा कि ओएनजीसी आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुसार स्थानीयकरण को प्रोत्साहन दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?