लाइव न्यूज़ :

वनवेब भारतीय जमीन से उपग्रह का प्रक्षेपण करने वाली पहली निजी कंपनी होगी: मित्तल

By भाषा | Updated: October 11, 2021 12:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सोमवार को कहा कि भारती ग्रुप की अनुषंगी वनवेब इसरो की सुविधाओं के माध्यम से भारतीय जमीन से उपग्रह प्रक्षेपण करने वाली पहली निजी कंपनी होगी।

अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन शुरू करने के मौके पर मित्तल ने कहा कि कंपनी की 2022 के मध्य से वनवेब उपग्रह के माध्यम से देश में कनेक्टिविटी प्रदान करने की शुरुआत करने की योजना है। उन्होंने कहा, "वनवेब भारतीय अंतरिक्ष बाजार में वाणिज्यिक स्थिति का निर्माण करने वाला पहला ग्राहक होगा।"

मित्तल ने कहा कि वनवेब भारतीय जमीं से उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो के जियोसिन्क्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) मार्क 3 रॉकेट का इस्तेमाल करेगी। वनवेब के फिलहाल अंतरिक्ष में 322 उपग्रह हैं।

मित्तल ने कहा कि कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और सरकार की मदद के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारी इस नयी पहल के साथ, मुझे यकीन है कि अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक एशिया में इसरो का रुख करेंगे। एक शानदार भविष्य हमारी ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री हमें रास्ता दिखा रहे हैं। यह उद्योग के लिए उस पर काम करने का सही समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?