लाइव न्यूज़ :

वन वेब, नियोम टेक ने उपग्रह नेटवर्क के लिये 20 करोड़ डॉलर का संयुक्त उद्यम बनाया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारती समूह के समर्थन वाली उपग्रह कंपनी वन वेब और सऊदी अरब की नियोम टेक एंड डिजिटल होल्डिंग कंपनी ने 20 करोड़ डॉलर के संयुक्त उद्यम को लेकर समझौता किया है। यह संयुक्त उद्यम पश्चिम एशिया और पूर्वी अफ्रीकी देशों में उपग्रह आधारित सेवाएं देगा।

दोनों कंपनियों ने मंगलवार को संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

नियोम टेक एंड डिजिटल पहली होल्डिंग कंपनी है जिसका गठन नियोम की अनुषंगी के रूप में हुआ है।

नियोम टेक एंड डिजिटल होल्डिंग कंपनी तथा वन वेब सऊदी अरब में एकमात्र लाइसेंस प्राप्त परिचालक हैं। दोनों को ढांचागत सुविधाएं 2022 तक तैयार होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, ‘‘नियोम टेक एंड डिजिटल होल्डिंग कंपनी तथा नई संयुक्त उद्यम इकाई के पास एलईओ उपग्रह नेटवर्क के शुरू होने के बाद से वन वेब की सेवाएं सात साल के लिये लक्षित क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का अधिकार होगा।’’ इस नेटवर्क के 2023 में शुरू होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार