लाइव न्यूज़ :

गलत तरीके से 376 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी जीएसटी अधिकारियों ने वस्तुओं की आपूर्ति के बिना फर्जी बिल जारी कर 376 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम क्षेत्रीय इकाई ने रितेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति को गलत तरीके से आईटीसी का लाभ लेने को लेकर गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने फर्जी कंपनियां बनायी और सिगरेट निर्यात दिखाकर आईजीएसटी रिफंड के जरिये अनुचित तरीके से आईटीसी का लाभ लिया।

हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला अग्रवाल एसआर इम्पेक्स का मालिक है। वह वास्तव में दूसरी कंपनी एस आर इंटरनेशनल का भी कर्ता-धर्ता है।

जांच के दौरान पाया गया कि इस कंपनी की आपूर्ति श्रृंखला के तहत छह अन्य फर्जी कंपनिया बनायी गयीं। इन कंपनियों के नाम...जोल्स ट्रेडिंग कंपनी, एएस ट्रेडर्स, एआर ट्रेडर्स,ओम ट्रेडर्स, कैपिटल इंडिया और एस एम एंटरप्राइजेज... हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘इन सभी कंपनियों के जरिये रितेश अग्रवाल ने फर्जी बिल के माध्यम से 376 करोड़ रुपये का आईटीसी का लाभ प्राप्त किया और उसे दूसरे को दिया। उसे विभाग से 37.13 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया।’’

अग्रवाल को नौ फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

पूर्व में एक अलग मामले में अग्रवाल को 26.53 करोड़ रुपये की मांग को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। उसने समान तौर-तरीका अपनाया था और फर्जी कंपनी एसएस एंड कंपनी बनाकर गलत तरीके से आईटीसी का बेजा लाभ उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?