लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर RBI दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय केंद्रीय बैंक, ‘फालोअर्स’ की संख्या हुई 7.45 लाख

By भाषा | Updated: April 30, 2020 20:19 IST

85 साल पुराने आरबीआई और इसके गवर्नर शक्तिकान्त दास के अलग-अलग ट्विटर खाते हैं। दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या सबसे अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि अकेले 20 अप्रैल को आरबीआई के ट्विटर हैंडल से 1.31 लाख नये ‘फालोअर्स’ जुड़े।अधिकारी ने कहा कि मौजूदा अभियान की वजह से आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या में इजाफा हो रहा है।

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक ‘ताकत’ में बेशक अमेरिका और यूरोप के केंद्रीय बैंकों से पीछे है, लेकिन यह लोकप्रियता में सबसे आगे है। ट्विटर पर यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। ट्विटर खासकर कोविड-19 संकटकाल में सूचनाओं के प्रसार का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यही वजह है कि दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक ट्विटर पर सक्रिय हैं।

85 साल पुराने आरबीआई और इसके गवर्नर शक्तिकान्त दास के अलग-अलग ट्विटर खाते हैं। दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या सबसे अधिक है। बृहस्पतिवार को सुबह तक आरबीआई के ट्विटर हैंडल के ‘फालोअर्स’ की संख्या 45 लाख थी।

एक अधिकारी ने बताया कि अकेले 20 अप्रैल को आरबीआई के ट्विटर हैंडल से 1.31 लाख नये ‘फालोअर्स’ जुड़े। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा अभियान की वजह से आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मार्च 2019 से आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है। यह 3,42,000 से करीब 7,50,000 पर पहुंच गई है। आरबीआई का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था।

आरबीआई के बाद दूसरा नंबर दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया के ‘बैंक इंडोनेशिया’ का है। इसके ‘फालोअर्स’ की संख्या 7.15 लाख है। तीसरे नंबर पर बैंको डी मैक्सिको (मैक्सिको का केंद्रीय बैंक) है। इसके ‘फालोअर्स की संख्या 7.11 लाख है। आरबीआई ने एक ट्विटर खाता ‘आरबीआई सेज’ भी शुरू किया है। इसी नाम से उसने अप्रैल के शुरू में फेसबुक पेज भी शुरू किया है।

इसी के साथ केंद्रीय बैंक ने एक सुरक्षा अभियान भी शुरू किया है जिसमें लोगों को सलाह दी जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान वे बैंक शाखाओं में जाने से बचें। अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च से लागू बंद के दौरान आरबीआई के ‘फालोअर्स’ की संख्या में डेढ़ लाख से अधिक का इजाफा हुआ है।  

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इंडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?