लाइव न्यूज़ :

अप्रैल 2020 से हर महीने औसतन 13 लाख नए डीमैट खाते खुले

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:52 IST

Open in App

मुंबई छह जून घरेलू शेयर बाजार के नए शिखर पर पहुंचने के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान ब्रोकरेज कंपनियों ने पिछले साल अप्रैल से 31 मई 2021 तक हर महीने औसतन 13 लाख नए डीमैट खाते खोले हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के आंकड़ों के अनुसार 31 मई 2021 तक बाजार में खुदरा निवेशकों की कुल संख्या 6.97 करोड़ हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पिछले वर्ष मार्च में कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित करने के बाद शेयर बाजार में एक महीने के अंदर 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद बाजार जून में पुन: तेजी में लौट आया था।

बीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ब्रोकरेज कंपनियों और शेयर बाजारों ने पिछले 14 महीनों के दौरान हर महीने 12 से 15 लाख नए डीमैट खाते खोले हैं। इनमे से चालीस प्रतिशत डिमैट खाते बीएसई से जुड़ी ब्रोकरेज कंपनियों द्वारा खोले गए।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसई ने पिछले 15 महीनों में सभी सदस्यों के लिए कुल मिलाकर लगभग 40 प्रतिशत अधिक निवेशक खाते जोड़े हैं। निवेशकों के खातों में बढोत्तरी दर्शाता है कि ऑटोमेशन और मोबाइल ट्रेडिंग से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश देश के हर हिस्से में पंहुच गया है।’’

बीएसई के अनुसार 31 मई तक देश में कुल 6.9 करोड़ डीमेट खाते थे। जिसमें से 25 प्रतिशत खाते महाराष्ट्र से जबकि 85.9 खाते गुजरात से हैं।

गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश से 52.3 लाख , तमिलनाडु 42.3 लाख और कर्नाटक से 42.2 लाख का नंबर है।

इसके अलावा बंगाल से 39.5 लाख, दिल्ली से 37.3 लाख, आंध्र प्रदेश से 36 लाख, राजस्थान से 34.6 लाख, मध्य प्रदेश से 25.7 लाख, हरियाणा से 21.2 लाख, तेलंगन से 20.7 लाख, केरल से 19.4 लाख, पंजाब से 15.2 लाख और बिहार से 16.5 लाख डीमेट खाते हैं।

सेबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक साल से अधिक समय के लिए उपयोग नहीं किये जाने वाले डीमेट खातों को असक्रिय माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित