लाइव न्यूज़ :

उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर ओमीक्रोन का प्रभाव प्रतिबंधों, नीतिगत समर्थन पर निर्भर: मूडीज

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का आर्थिक प्रभाव सरकारी प्रतिबंधों, सामाजिक मेलजोल के साथ सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा निजी क्षेत्र को अतिरिक्त नीतिगत समर्थन प्रदान करने की क्षमता पर निर्भर करेगा। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को यह राय जताई।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप का उभार वैश्विक आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के लिए नए जोखिम पैदा करता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और कई देशों ने हाल के दिनों में नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं।

जब तक कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस के इस स्वरूप के बारे में अधिक चीजों पता नहीं लगा लेते, ये अंकुश आने वाले सप्ताहों में और सख्त होंगे।

वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में निरंतर प्रगति और मास्क तथा सामाजिक दूरी जैसे उपायों के साथ सार्वजनिक अनुपालन से नए स्वरूप के प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

मूडीज ने कहा, ‘‘प्रभावी टीकों और बेहतर वितरण प्रणाली वाले ऐसे देश अधिक बेहतर स्थिति में रहेंगे जहां लोगों के बीच टीके की स्वीकार्यता का स्तर ऊंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम