लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: सिंगापुर ने कार्य वीजा धारकों के वीटीएल के जरिये प्रवेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:31 IST

Open in App

सिंगापुर, चार दिसंबर सिंगापुर सरकार ने ‘एस पास’ और ‘कार्य वीजा’ धारकों के टीकाकरण यात्रा लेन (वीटीएल) के जरिये देश में प्रवेश करने के लिए नया आवेदन पर रोक लगा दी है।

सरकार ने शनिवार को कहा कि निर्माण, शिपयार्ड और रसायन एवं दवा क्षेत्र के नियोक्ता अपने कर्मचारियों के लिए वीटीएल के माध्यम से देश में प्रवेश को आवेदन नहीं कर पाएंगे।

कोरोना वायरस के नए स्वरुप ओमीक्रोन की चिंता के बीच सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

इससे पहले सिंगापुर ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर वीटीएल यात्रियों के लिए नियमों को सख्त करने की घोषणा की थी।

मंत्रालय ने कहा कि निर्माण और शिपयार्ड क्षेत्रों के एस पास और कार्य वीजा धारक तथा अन्य श्रमिक सामान्य लेन के माध्यम से देश में प्रवेश कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें