लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: मप्र में रात का कर्फ्यू बहाल, नववर्ष पर होटल उद्योग को लगेगी 100 करोड़ रुपये की चपत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:00 IST

Open in App

इंदौर, 24 दिसंबर कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे से सचेत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रात्रिकालीन कर्फ्यू बहाल किए जाने से राज्य में नववर्ष के जश्न को लेकर 31 दिसंबर की रात आयोजित कई वाणिज्यिक कार्यक्रम गड़बड़ा गए हैं। इससे होटल और रेस्तरां उद्योग को करीब 100 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुमित सूरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू की बहाली के बाद 31 दिसंबर की रात के आयोजनों को लेकर हमारी तैयारियां जाहिर तौर पर प्रभावित हुई हैं। हमें ग्राहकों के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नववर्ष की पार्टियों का समय घटाना पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में नववर्ष के जश्न को लेकर 31 दिसंबर की रात होटलों और रेस्तरांओं में आयोजित कार्यक्रमों से समूचे उद्योग (आतिथ्य क्षेत्र) को आमतौर पर करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

सूरी ने कहा, "रात के कर्फ्यू के कारण हमें इस कमाई में 20 प्रतिशत यानी 100 करोड़ रुपये की कमी की आशंका है।’’

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि 31 दिसंबर की रात कर्फ्यू में ढील दी जाए ताकि होटलों के ग्राहक और इनके कर्मचारी नववर्ष के आयोजनों के बाद बिना किसी परेशानी के घर पहुंच सकें।

गौरतलब है कि ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के खतरे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि राज्य में अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल