लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: फिक्की ने देश भर समान नीति अपनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर उद्योग मंडल फिक्की ने बृहस्पतिवार को सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के उभरने के मद्देनजर देश भर में, खासकर सभी प्रवेश बिंदुओं पर एक समान नीति का पालन किया जाए। राज्य, शहर या नगरपालिका स्तर पर किसी भी लापरवाही का व्यापक प्रभाव होगा।

फिक्की ने कहा कि सतर्क रहना, संक्रमण दर में वृद्धि की निगरानी के लिए आरटी-पीसीआर जांच की संख्या में वृद्धि करना और वायरस के इस नए स्वरूप का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण में तेजी लाना आवश्यक है।

उद्योग मंडल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि देश भर में, विशेष रूप से सभी प्रवेश बिंदुओं पर एक समान नीति का पालन किया जाए, क्योंकि राज्य, शहर या नगरपालिका स्तर पर किसी भी लापरवाही का व्यापक प्रभाव होगा।’’

फिक्की ने कहा कि ओमीक्रोन का उभरना इस बात की याद दिलाता है कि कोविड से खतरा टला नहीं है। पूरी तरह से टीका लगवाना और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल