लाइव न्यूज़ :

ओमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर 1,628 करोड़ रुपये में एज्यूर पावर में 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई ओमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को कहा कि उसने एज्यूर पावर में 21.9 करोड़ डॉलर (करीब 1,628 करोड़ रुपये) के निवेश के साथ 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक बयान में कहा गया है कि ओमर्स ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन और आईएफसी जीआईएफ इन्वेस्टमेंट कंपनी से एज्यूर ग्लोबल लिमिटेड में लगभग 19.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करीब 21.9 करोड़ डॉलर के एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एज्यूर पावर देश की एक प्रमुख स्वतंत्र अक्षय ऊर्जा उत्पादक है, जिसकी दो गीगावॉट परिचालन क्षमता का परिसंपत्ति आधार है। कंपनी की पांच गीगावॉट क्षमता निर्माण के चरण में है।

ओमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर की कार्यकारी उपाध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख ऐनेस्ले वालेस ने कहा कि एज्यूर पावर में निवेश करने का यह समझौता वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली अक्षय ऊर्जा और बदलाव वाली परिसंपत्तियों में हमारी रुचि को दर्शाता है।

उन्होंने साथ ही कहा कि यह समझौता एक निवेश गंतव्य के रूप में भारत और व्यापक स्तर पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हमारी रुचि को भी दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित