लाइव न्यूज़ :

ओमेगा सेकी की इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, कार्गो वाहन लाने की योजना

By भाषा | Updated: November 29, 2020 12:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर ओमेगा सेकी मोबिलिटी की योजना कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी का इरादा अगले दो साल में दोपहिया, चार-पहिया कार्गो वाहन और एक ट्रैक्टर सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने का है। दिल्ली के एंगलियन ओमेगा समूह की इकाई ओमेगा सेकी की योजना देश के विभिन्न हिस्सों में विनिर्माण कारखाने लगाने की भी है।

ओमेगा सेकी के दिल्ली/एनसीआर में कई विनिर्माण संयंत्र हैं। कंपनी की योजना अगले साल के अंत तक देशभर में अपनी डीलरशिप की संख्या 200 तक करने की है।

एंगलियन ओमेगा ग्रुप के चेयरमैन उदय नारंग ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी ने इन परियोजनाओं पर शुरुआत में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के वित्तपोषण के लिए 1,000 करोड़ रुपये और जुटाने की योजना बना रही है।

नारंग ने कहा, ‘‘हम कारखाने लगाएंगे, हम उत्पाद पेश करेंगे, अगले कुछ साल तक हमारा बिना रुके आगे बढ़ने का इरादा है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न परियोजनाओं के लिए कई मार्गों से धन जुटाएगी।’’

ओमेगा सेकी मोबिलिीटी के प्रबंध निदेशक देव मुखर्जी ने कहा कि कंपनी अगले साल अप्रैल तक यात्री और ढुलाई खंडों के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया पेश करेगी। वहीं चार-पहिया कार्गो वाहन और ट्रैक्टर 2021 के अंत तक 2022 की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?