लाइव न्यूज़ :

ओमान ने कोवैक्सीन को स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 के टीकों की सूची में शामिल किया गया है।

भारत बायोटेक ने ट्विटर पर लिखा, "कोवैक्सीन टीके को अब पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया गया है। इससे भारत से ओमान जाने वाले उन यात्रियों को सुविधा होगी जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया है।"

प्रमुख टीका निर्माता कंपनी ने इस संबंध में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, "मस्कट स्थित भारतीय दूतावास को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओमान की सरकार ने ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में कोवैक्सीन को शामिल किया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस बारे में 27 अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की।"

भारत से ओमान जाने वाले सभी यात्री, जिन्होंने अनुमानित आगमन तिथि से कम से कम 14 दिन पहले कोवैक्सीन की दो खुराक ले ली है, वे अब पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?