लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ताओं के घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहुंचाएगी ओला

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला की परमार्थ इकाई ओला फाउंडेशन ने सोमवार को कहा कि उपभोक्ताओं को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए उसने दान देने से जुड़े मंच गिवइंडिया के साथ साझेदारी की है।

इसके साथ ओला देश में कोविड-19 महामीरी की दूसरी लहर के बीच राहत कार्यों में योगदान दे रही कंपनियों की बढ़ती सूची में शामिल हो गयी है।

ओला ऐप के जरिए यह सेवा निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी और इस हफ्ते से बेंगलुरु में इसकी शुरूआत होगी। शुरुआत में 500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ सेवा शुरू की जाएगी।

ओला फाउंडेशन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ओला और गिवइंडिया आने वाले हफ्तों में 10,000 कंसन्ट्रेटर के साथ पूरे देश में इस सेवा का विस्तार करेंगी।

उपभोक्ता कुछ बुनियादी सूचनाएं देकर ओला ऐप के जरिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के लिए अनुरोध डाल सकते हैं। अनुरोध डाले जाने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद ओला अपने विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए चालक के साथ अपनी एक कैब में कंसन्ट्रेटर उपभोक्ता के घर पहुंचाएगी।

एक बार मरीज की हालत बेहतर होने और कंसन्ट्रेटर की जरूरत खत्म हो जाने पर ओला उपकरण वापस ले लेगी और आगे दूसरे मरीजों के लिए तैयार कराने के मकसद से उसे गिवइंडिया को लौटा देगी।

ओला के चैयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, "इस अभूतपूर्व समय में हमें साथ आना चाहिए और अपने लोगों की मदद करनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी इस पहल से इस बेहद मुश्किल समय में एक बेहद जरूरी सहायता मिलेगी और यह प्रभावित लोगों के दर्द और बेचैनी को कम करने में मदद देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल