लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से ई-स्कूटर कारखाना लगाएगी ओला

By भाषा | Updated: December 14, 2020 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला तमिलनाडु में 2,400 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला ई-स्कूटर कारखाना लगाएगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने इस बारे में तमिलनाडु सरकार के साथ करार किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह कारखाना तैयार होने पर करीब 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्कूटर विनिर्माण संयंत्र होगा। शुरुआत में इसकी क्षमता सालाना 20 लाख इकाई की होगी।

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप ओला का कारखाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन इलेक्ट्रिक वाहन के आयात पर निर्भरता कम हो सकेगी। साथ ही इससे स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की तकनीकी विशेषज्ञता को भी बेहतर करने में मदद मिलेगी।

ओला ने कहा कि अपने विशिष्ट कौशल, श्रमबल तथा जनांकिकी के जरिये भारत ई-वाहनों के विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बन सकेगा। बयान में कहा गया है कि यह कारखाना भारत के साथ अन्य बाजारों मसलन यूरोप, एशिया, लातिनी अमेरिका और अन्य देशों की मांग को पूरा करेगा।

कंपनी अपने ई-स्कूटरों की पहली श्रृंखला आगामी महीनों में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि यह नया विनिर्माण कारखाना एक साल में परिचालन में आ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई