लाइव न्यूज़ :

ओला फाइनेंशियल सर्विसेज की बीमा कारोबार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर ओला की अनुषंगी ओला फाइनेंशियल सर्विसेज (ओएफएस) अपने बीमा कारोबार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का इरादा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (एएनजेड) जैसे बाजारों के लिए उत्पाद डिजाइन कर अपनी मोबिलिटी सेवाओं को समर्थन देने का है।

ओला की मूल कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज ने कहा कि ओएफएस के लिए बीता वित्त वर्ष काफी संकट वाला रहा। सामान्य तौर पर बाहरी कारणों से ऋण का कारोबार प्रभावित हुआ। साथ ही इस दौरान मोबिलिटी कारोबार पर भी इसकी दोहरी मार पड़ी। इस तरह कुल मिलाकर ओलामनी ब्रांड पर भी इसका असर देखने को मिला।

एएनआई टेक्नोलॉजीज ने कंपनी पंजीयक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों में कहा है कि ओएफएस ने सफलतापूर्वक जोखिम का प्रबंधन किया और खराब होते ऋण परिदृश्य में इसको सीमित किया। साथ ही कंपनी ने जोखिम को कम करने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाए।

कंपनी ने कहा कि उसने ऋण और बीमा कारोबार दोनों में नए उत्पाद और क्षमताओं की पेशकश की है। कंपनी ने पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों से अपनी भागीदारी को और गहरा किया है।

ओला से इस बारे में भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है, ‘‘ओएफएस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बीमा कारोबार का विस्तार कर रही है। इससे उसके मोबिलिटी कारोबार को भी समर्थन मिलेगा। कंपनी ब्रिटेन और एएनजेड जैसे बाजारों के लिए नवोन्मेषी बीमा उत्पाद डिजाइन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?