लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को ऋण दिलाने के लिए बैंकों, वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने अपने एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के ग्राहकों को आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम और टाटा कैपिटल सहित प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता किया है।

ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर आठ सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने पिछले महीने ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो संस्करण- एस1 और एस1 प्रो पेश किए थे, जिसकी शो रूम कीमत क्रमश: 99,999 रुपये और 1,29,999 रुपये है। इसकी डिलीवरी अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। इस कीमत में फेम-2 सब्सिडी शामिल है जबकि राज्य स्तरीय सब्सिडी शामिल नहीं है।

ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणन अधिकारी वरुण दुबे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने सभी प्रमुख बैंकों और (वित्तीय) संस्थानों के साथ समझौता किया है। इनमें से कई सुविधायें आठ सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी जबकि अन्य सुविधायें भी जल्द ही शुरू हो जायेंगी।’’

ओला इलेक्ट्रिक ने जिन बैंकों और वित्तीय संस्थानों से करार किया है, उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिटल और यस बैंक शामिल हैं।

दुबे ने कहा कि चूंकि उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदारी करेंगे, इसलिए पूरी प्रक्रिया ‘‘बहुत सुविधाजनक’’ होने वाली है और जो लोग वित्त पोषण चाहते हैं, वे इस विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत ही आकर्षक वित्तपोषण विकल्प हैं, जिसमें एस1 की ईएमआई केवल 2,999 रुपये से शुरू होती है।’’

स्कूटर की डिलीवरी योजनाओं के बारे में दुबे ने कहा कि जिन लोगों ने बुकिंग कराई है, वे आठ सितंबर से शेष राशि का भुगतान करते इसे खरीद सकते हैं।

दुबे ने कहा, ‘‘इसके बाद अक्टूबर से उनके लिए डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। हम होम डिलीवरी करेंगे और हम वास्तव में स्कूटर को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?