लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाना दुनिया में महिलाओं द्वारा पूर्णत: संचालित सबसे बड़ा संयंत्र: अग्रवाल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर ओला के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने का पूरा संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा और इसमें व्यापक स्तर पर 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आत्मनिर्भर भारत को आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत है! मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि ओला फ्यूचरफैक्ट्री का पूरा का पूरा संचालन महिलाएं करेंगी, व्यापक स्तर पर 10,000 से ज्यादा महिलाएं इसमें काम करेंगी! यह दुनिया में केवल महिला कर्मियों वाला सबसे बड़ा कारखाना होगा।"

अग्रवाल ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें इस प्रतिष्ठान में काम करने के लिए नियुक्त की गयी महिलाओं के पहले बैच को दिखाया गया है।

उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि कंपनी ने इस सप्ताह पहले बैच का स्वागत किया और कहा कि "पूरी क्षमता के साथ, फ्यूचरफैक्ट्री 10,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार देगी, जिससे यह दुनिया में केवल महिला कर्मियों वाला सबसे बड़ा और विश्व स्तर पर केवल महिला कर्मियों वाला अकेला ऑटोमोटिव विनिर्माण प्रतिष्ठान होगा।"

उन्होंने कहा कि ओला अधिक समावेशी कार्यबल बनाने और महिलाओं के लिए हर तरह के काम से जुड़े आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए पहल कर रही है।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने महिला कर्मियों को विनिर्माण कौशल के मुख्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण और अतिरिक्त कौशल प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है तथा वे ओला फ्यूचरफैक्ट्री में निर्मित हर वाहन के पूरे उत्पादन के लिए जिम्मेदार होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस