लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक ने 20 करोड़ डॉलर से अधिक का वित्त पोषण जुटाया, मूल्यांकन तीन अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 सितंबर बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने फाल्कन एज, सॉफ्टबैंक और अन्य से 20 करोड़ डॉलर यानी 1,484.7 करोड़ रुपये का वित्त पोषण जुटाया है। इससे कंपनी का कुल मूल्यांकन तीन अरब डॉलर यानी 22,272 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओला इलेक्ट्रिक मोटरबाइक, स्कूटर और इलेक्ट्रिक कार सहित अन्य वाहन मंचों के विकास में तेजी लाएगी।

उसने कहा कि यह वित्त पोषण ओला के 'मिशन इलेक्ट्रिक' को और मजबूत करेगा जो उद्योग और उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह करता है।

ओला के अध्यक्ष एवं समूह के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें भारत से दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति का नेतृत्व करने पर गर्व है। भारत के पास पूरी दुनिया के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकियों का निर्माण करने की प्रतिभा और क्षमता है।'’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मौजूदा निवेशकों को धन्यवाद देता हूं और ओला में नए निवेशकों का स्वागत करता हूं।’’

इससे पहले जुलाई में ओला इलेक्ट्रिक ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 10 साल की अवधि के दस करोड़ डॉलर (लगभग 744.5 करोड़ रुपये) के ऋण वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?