लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक ने पूरे भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की टेस्ट राइड का विस्तार किया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर ओला इलेक्ट्रिक ने शनिवार को कहा कि उसने देश भर में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए ग्राहक टेस्ट राइड का विस्तार किया है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि इस विस्तार के साथ, 1,000 से अधिक शहरों और कस्बों में ग्राहक ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी को परख और अनुभव कर सकेंगे।

बयान में कहा गया कि टेस्ट राइड शुरू में केवल उन लोगों के लिए खुली होंगी, जिन्होंने ओला एस1 और एस1 प्रो स्कूटर खरीदे या आरक्षित किए हैं।

ओला ने 10 नवंबर को बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में टेस्ट राइड की शुरुआत की थी और फिर 19 नवंबर को पांच और शहरों- चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और पुणे में इसकी शुरुआत की थी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी अब 15 दिसंबर तक सभी ग्राहकों को टेस्ट राइड की सुविधा प्रदान करने के लिए तेजी से और स्थानों पर इसका विस्तार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?