लाइव न्यूज़ :

ओला इलेक्ट्रिक ने वेन बर्गेस को वाहन डिजाइन का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को कहा कि उसने वेन बर्गेस को वाहन डिजाइन के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

कंपनी, जो इस साल जुलाई में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में पेश करने के लिए तैयार है, ने कहा कि बर्गेस कंपनी के पूरे उत्पाद रेंज के लिए वाहन डिजाइन की अगुवाई करेंगे, जिसमें स्कूटर, बाइक, कार और बहुत कुछ शामिल होगा।

एक बयान में कहा गया है कि बर्गेस ने अपने शुरुआती करियर में रोल्स रॉयस और बेंटले से लेकर एस्टन मार्टिन और जगुआर लैंडरोवर के साथ काम किया है और उनके पास वाहन डिजाइन का लगभग तीन दशक का अनुभव है।

कंपनी ने बताया कि वह जगुआर एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार के मुख्य डिजाइनर थे, और फिर जगुआर एफ-पेस एसयूवी के लिए स्टूडियो निर्देशक रहे।

ओला के अध्यक्ष और समूह के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्वकारी टीम में बर्गेस का जुड़ना एक शानदार कदम है और यह कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों में वैश्विक अपील और सौंदर्य को लाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?