लाइव न्यूज़ :

ओला ने कर्मचारियों को 400 करोड रुपये के अतिरिक्त शेयर आबंटित किये

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई ऑनलाइन वाहन बुकिंग सेवा देने वाली ओला ने बुधवार को कहा कि उसने अपने कर्मचारी शेयर विकल्प (ईएसओपी) कार्यक्रम को कुल 3,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है और इस क्रम में कर्मचारियों को 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शेयर आवंटित किये गये हैं।

ओला ने एक बयान में कहा कि यह कदम कंपनी के कर्मचारियों के लिये दीर्घकालीन धन सृजन में मददगार होगा।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल में टेमासेक, वारबर्ग पिंकस से संबद्ध प्लम वुड इन्वेस्टमेंट और इसके सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल से 50 करोड़ डॉलर (3,733 करोड़ रुपये) जुटाये हैं।

ओला के सह-संस्थापक अग्रवाल ने कहा, ‘‘... हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, उच्च प्रभाव वाले व्यवसायों के निर्माण की महत्वाकांक्षा के साथ कल के उद्योगों को बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। चार सौ करोड़ रुपये के ताजा शेयर आबंटन के साथ हमारा विस्तारित कर्मचारी शेयर विकल्प कार्यक्रम प्रमुख प्रतिभाओं को...दीर्घकालिक धन सृजन के अवसर पैदा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना को भी मजबूत करेगा और वे कंपनी के साथ अपने विकास और आगे बढ़ने के सपने को जोड़ पाएंगे।

कंपनी सूचीबद्ध होने की बात करती रही है लेकिन उसने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये कोई समयसीमा तय नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार