लाइव न्यूज़ :

ओकिनावा ऑटोटेक की राजस्थान में 150 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगाने की योजना

By भाषा | Updated: January 24, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी इलेक्ट्रिक दोपहया कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक ने राजस्थान में नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी इस संयंत्र पर 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का इरादा कुछ नए उत्पाद पेश करने का है। इसके अलावा कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में एक लाख इकाइयों की बिक्री का भी लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने हाल में बी2बी इलेक्ट्रिक दोपहिया ओकिनावा ड्यूल पेश किया है, जिसकी कीमत 58,998 रुपये है। यह वाहन आपूर्ति क्षेत्र को लक्ष्य कर उतारा गया है। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी कुल बिक्री में इस खंड की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत रहेगी।

ओकिनावा ऑटोटेक के प्रबंध निदेशक एवं संस्थापक जीतेंदर शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम नया संयंत्र लगा रहे हैं और नए उत्पाद पेश करेंगे। अगले वित्त वर्ष में हम कुल 150 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का नया संयंत्र राजस्थान में पुराने कारखाने के पास ही लगाया जाएगा।

शर्मा ने कहा, ‘‘नए संयंत्र की उत्पादन क्षमता पहले चरण में 5-6 लाख इकाई सालाना की होगी। भविष्य में इसे बढ़ाकर 10 लाख इकाई किया जा सकेगा।’’

नए उत्पादों के बारे में पूछने पर शर्मा ने कहा कि कंपनी बी2बी और बी2सी दोनों खंडों को लक्ष्य कर चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित